ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम पोषण योजना के अंतर्गत तिथि भोजन का किया गया आयोजन

मोतिहारी।कुमार तेजस्वी.राजकीय प्राथमिक विद्यालय छोटा बरियारपुर में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत तिथि भोजन का आयोजन किया गया l इस अवसर पर तिथि भोजन का आयोजन विद्यालय के सहायक शिक्षक अमरेश कुमार के द्वारा अपनी स्वर्गीय माता निर्मला सिन्हा की पुण्यतिथि एवं महावीर जयंती के उपलक्ष में किया गया l इस अवसर पर सहायक शिक्षक अमरेश कुमार द्वारा बच्चों के बीच कॉपी पेंसिल का वितरण किया गया साथ ही बच्चों को निर्देशित किया गया कि वे अब पेंसिल से ही लिखने का कार्य करेंगे l इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा के समिति के अध्यक्ष राजकुमारी देवी उपस्थित थी l कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षणिक कोषांग में कार्यरत शिक्षक अरुण कुमार द्वारा किया गया l उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के मनोबल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है l समाज के अन्य लोगों के द्वारा भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय में करनी चाहिए l अतिथियों में विद्यालय शिक्षा समिति राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर के सभी सदस्य डीपीएम, पीएम पोषण योजना पूर्वी चंपारण, शिवकुमार जिला साधन सेवी पीएम पोषण योजना किरण कुमारी एवं जितेंद्र कुमार प्रखंड साधन सेवी, पीएम पोषण योजना सच्चिदानंद सिंह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोतिहारी देहात राकेश मिश्रा शिक्षक संजय कुमार वर्मा सेवानिवृत्त लिपिक प्रकाश वर्मा शैक्षणिक कोषांग में कार्यरत शिक्षक संदीप कुमार, हुजैफा आलम, विकास कुमार, राजेश कुमार यादव महावीर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपेंद्र बैठा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के लिपिक जय प्रकाश सिंह एवं विद्यालय के पोषक क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेl

Leave A Reply

Your email address will not be published.