ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के संरक्षण में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का होगा आयोजन

06 अप्रैल को निकलेगी आकर्षक शोभा यात्रा, बाबा करेंगे नगर भ्रमण, 07 अप्रैल को देंगे दीक्षा

खगड़िया। देवराहा शिवनाथ भक्त मंडली के तत्त्वावधान में हनुमान जयन्ती के अवसर पर स्थानीय छठुलाल सेवा सदन के प्रांगण में ब्राह्मलीन योगी सम्राट देवराहा बाबा के कृपा पात्र सदगुरुदेव त्रिकालदर्शी संत श्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के संरक्षण में दो दिवसीय (06 अप्रैल एवं 07 अप्रैल) हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया है , जिसमें 06 अप्रैल की सुबह शोभा यात्रा निकाली जायेगी, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ तथा रामधुनी संकीर्तन होगा। रामधुनी संकीर्तन का समापन 07 अप्रैल (शुक्रवार) को होगा। तदुपरांत बाबा शिवनाथ दास जी महाराज मार्गदर्शन और दीक्षा देंगे। भक्तजन बाबा से आशीर्वचन प्राप्त कर संकीर्तन में सहभागी बनेंगे। उक्त जानकारी देते हुए शिवनाथ भक्त मंडली के भक्त ध्रुव कुमार, ललित सिंह तथा डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से कहा हनुमान जन्मोत्सव की सफलता के लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही है। उत्सव स्थल पर बिहार के अन्य ज़िले यथा सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, आरा, पटना, मुंगेर तथा भागलपुर ज़िले से भी भक्तजन आकर हनुमान जन्मोत्सव समारोह में भाग लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.