भारथु की चिरी निवासी महिला ने छेड़खानी का मामला थाना में कराया दर्ज
जहानाबाद। घोषी प्रखंड क्षेत्र के भारथु पंचायत के चिरी निवासी महिला शालनी देवी (काल्पनिक)नाम ने महिला थाना में छेड़खानी का एक मामला दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार घोषी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भारथु के चिरी निवासी महिला शालनी देवी (काल्पनिक)नाम ने महिला थाना में छेड़खानी का मामला दर्ज कराई है। अपने लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि ग्राम चिरी थाना घोषी निवासी ब॑टी कुमार ने मुझे यह कहकर अपने साथ ले गया कि मेरे कार्यालय में राशन कार्ड का फार्म भरा रहा है। मेरे कार्यालय में चलकर वहीं फार्म पर हस्ताक्षर कर दीजिये।
बंटी कुमार मुझे लेकर एक रेस्ट हाउस में ले गया और मेरे साथ गलत हरकत करने लगा। मै किसी तरह भाग कर महिला थाना पहुँची और यहाँ आकर लिखित आवेदन दे रही हूं। महिला थाना अध्यक्ष सत्या स्वरुप ने बताया कि घोषी थाना क्षेत्र के चिरी निवासी महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई किया जा रहा है।