ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जनसंचार सिद्धान्त और प्रतिरूप पुस्तक का कुलपति ने किया विमोचन

मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा द्वारा लिखित पुस्तक जनसंचार सिद्धान्त और प्रतिरूप का विमोचन महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने की। विमोचन जिला स्कूल स्थित चाणक्य परिसर के कुलपति कार्यालय में सम्पन्न हुई। डॉ. झा की पुस्तक का विमोचन करते हुए कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि “जनसंचार की महत्ता आज दिन-प्रतिदिन व्यापक होती जा रही है। यह पुस्तक पत्रकारिता एवं जनसंचार के अध्येताओं व विद्यार्थियों के लिए आशापूर्वक उपयोगी होगी।” वर्तमान में डॉ. झा महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। डॉ. अंजनी कुमार झा प्रिंट मीडिया और विकास संचार में विशेषज्ञ हैं। डॉ. झा की अनेक स्वरचित पुस्तकें प्रकाशित भी हुई हैं। जिसमें दोहरे मापदंड, मध्यप्रदेश की लोक कथाएँ, हिंदी के प्रमुख समाचारपत्र और पत्रिकाएं, ग्राम्य विकास और स्वदेशी संसाधन, महापुरुषों की गौरव गाथा, मुद्दे की बात, कैसे मिले समान शिक्षा, आतंकवाद और मीडिया, जीवन के दो टुकड़े, पत्रकारिता और संपादक प्रमुख है। डॉ. अंजनी कुमार झा ने पुस्तक की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुस्तक का लेखन वर्तमान संचार व्यवस्था एवं उसमें आये आमूल-चूल परिवर्तन को ध्यान में रखकर किया गया है। भाषा की सरलता, अन्तर्वस्तु, लालित्य, सरसता और माधुर्य को बनाए रखने के लिए इसे दस अध्यायों में विभक्त किया गया है। पुस्तक में मीडिया की ताकत को कई कोणों से दर्शाया गया है। मीडिया अध्ययन विभाग के सहायक प्रो. डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ. साकेत रमण , डॉ. सुनील दीपक घोडके और डॉ. उमा यादव ने भी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों , शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भी बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.