ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमित शाह और जेपी नड्डा ने की पीएम मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, इस उच्चस्तरीय बैठक में तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को तेलंगाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, इस उच्चस्तरीय मुलाकात में 6 अप्रैल, गुरुवार को भाजपा के स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। गौरतलब है ‎कि कि, दक्षिण भारत के तीन राज्यों की यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार, 8 अप्रैल को तेलंगाना जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अपनी तेलंगाना यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और 1,366 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एम्स अस्पताल में नए ब्लॉक के लिए भूमि पूजन करने के साथ ही तेलंगाना में 11,355 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले हैं लेकिन उनकी 8 अप्रैल की प्रस्तावित यात्रा से पहले ही तेलंगाना पुलिस द्वारा भाजपा के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को गिरफ्तार करने की वजह से तेलंगाना से लेकर दिल्ली तक का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.