ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व विधायक के आकस्मिक निधन पर काँग्रेस नेताओं जताया शोक

कटिहार। बरारी से पूर्व विधायक नीरज यादव के आकस्मिक निधन पर कोढा के पूर्व विधायक पूनम पासवान, कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय ने गहरा शोक प्रकट किया है। दिवंगत विधायक नीरज यादव के घर जाकर नेताओं ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर परिवार के सदस्यों को ढाढस दिया और कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता आप लोगों के साथ है । पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा कि नीरज यादव का घर कोढा विधानसभा क्षेत्र के पोठीया में ही पड़ता है।उनके साथ ही वे विधायक रहे हैं। विकास पुरुष के तौर पर उनको जाना जाएगा। उनके अचानक चले जाने से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। खुदको यकीन दिला नहीं पा रही कि वे अब नहीं रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा की विगत 25 मार्च को स्वर्गीय नीरज यादव ने फोन किया था और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर काफी लंबी चर्चा हुई थी। राहुल गांधी के सजा को लेकर वे काफी चिंतित थे। उन्होंने कहा था कि महागठबंधन के लोगों के साथ आपके अगुवाई में एक व्यापक विरोध प्रदर्शन होना चाहिए और अचानक उनका इस तरह से चले जाना बेहद दुखद है। इस अवसर पर फलका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष साजिद आलम, कोढा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत यादव,पोठिया पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष रवीना खातून सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.