ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गैर संचारी रोग के अंतर्गत निरन्तर देखभाल के सम्बंध में बैठक हुई

अरवल। गैर संचारी रोग आधारित कार्यक्रम के अंतर्गत देखभाल की निरन्तरता को सुदृढ़ और गुणवत्ता पूर्ण बनाने हेतु केयर इंडिया बिहार द्वारा सहयोग किया जा रहा है। सभी स्तरों पर रेफरल और आगे के स्तर पर उपचार आदि में नियमित रूप से क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इसमें डिजिटल टूल्स के सहायता से आशा, ए.एन.एम. सी.एच.ओ. व अन्य संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को हैड होल्डिंग सपोर्ट भी प्रदान किया जायेगा। जिससे की गैर संचारी रोग की पहचान उपचार और प्रबंधन को मजबूती मिल सकेगी। इस संबंध में अरवल जिला में 6 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डा.आर.के.एन. सहाय द्वारा किया गया। जिसमे मुख्य रूप से डॉ.अरविन्द कुमार (एन.सी.डी.नोडल अधिकारी), डॉ. विद्या भूषण प्रसाद (ए.सी.एम.ओ/डी.आई.ओ.) डॉ. बैद्यनाथ प्रसाद (सी.डी.ओ) और जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो.सलीम जावेद ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में केयर इंडिया के राज्य स्तरीय अधिकारियों में अनुराग श्रीवास्तव, अश्विनी कुमार एवं सुधाकट रेड्डी की उपस्थित थे। सिविल सर्जन द्वारा गैर संचारी रोग आधारित कार्यक्रम के अंतर्गत स्क्रीनिंग की महत्व पर विशेष बल दिया गया इस हेतु केयर इंडिया बिहार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग को विस्तार से बताया गया एवं कार्यक्रम की उपयोगिता के महत्व को बताया गया। उन्होंने कहा की NCD पोर्टल के प्राप्त आंकड़ों के आधार पर प्रतिमाह समीक्षा की जाएगी और आवश्यकतानुसार कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष सहयोग प्रदान किया जायेगा। जिससे की गैर संचारी रोग जैसे कैंसर, डाइबिटीज, उच्च रक्तचाप आदि की प्रारंभिक जांच, आवश्यकता अनुसार उपचार कर उन्हें रेफर किया जायेगा। जिससे उनके फॉलोअप में और अधिक सुधार हो सकेगा। डॉ. विद्या भूषण प्रसाद (ए.सी.एम.ओ/डी.आई.ओ.) द्वारा इस कार्यक्रम मे सभी ने सक्रिय सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.