ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जम्मू-कश्मीर में आज पत्थर उठाने की किसी की हिम्मत नहीं : केन्द्रीय मंत्री अमित शाह

अहमदाबाद | केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि कभी जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने पर खून की नदियां बहेंगी की धमकी दी जाती थी| लेकिन 370 हटाने के बाद आज किसी में हिम्मत नहीं है कि कोई पत्थर तो दूर कंकड़ उठा ले| अमित शाह बोटाद जिले के ‘किंग ऑफ सारंगपुर’ में नवनिर्मित भोजनालय का उदघाटन अवसर पर बोल रहे थे| इससे पहले सपरिवार सारंगपुर पहुंचे अमित शाह ने श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना की| आज ही अमित शाह की पौत्री का भी जन्म दिन है| अमित शाह ने कहा कि वारासणी में काशी विश्वनाथ, सोमनाथ मंदिर, अंबाजी, पावागढ़ समेत तीर्थधामों का विकास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दृढ़ता के साथ किया है| जबकि कांग्रेस ने राम मंदिर के निर्माण में हमेशा अवरोध पैदा करने का प्रयास किया| भाजपा के सत्ता संभालने के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की सारी बाधाएं खत्म हो गईं| प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर का शिलान्यास किया| उन्होंने कहा कि आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के साथ ही भाजपा का स्थापना दिवस भी मनाया जा रहा है| यह संयोग है कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 की दोपहर एक बजे हुए थी और आज संयोग से दोपहर के 1 बज रहे हैं| पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने भाजपा की स्थापना की थी| उस वक्त हमारी काफी मजाक उड़ाई गई थी| लोकसभा चुनाव में 2 सीट मिलने के बाद राजीव गांधी ने ‘हम दो और हमारे दो’ उल्लेख कर हमारा उपहास उड़ाया था| लेकिन आज वहीं 2 सीटों वाली भाजपा की देश में सरकार है| आजादी के बाद भाजपा ने जब देश की सत्ता संभाली और भारतीय संस्कृति का ध्वज दुनिया में बुलंद करने का काम किया है|

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.