ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राकेश और शमिता इस साल बसा लेंगे घर 

मुबई । एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और राकेश बापट इस साल अपना घर बसा लेंगे। यह खुलासा किया है एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने। बिग बॉस ओटीटी से करीब आए राकेश और शमिता ने कभी अपने प्यार को छुपाने की कोशिश नहीं है। हाल ही में अपने बर्थडे के बाद शमिता ने स्वीकार किया कि वह शादी के लिए तैयार  हैं और इस साल अगर सबकुछ अच्छा रहा तो वह राकेश बापट संग शादी कर परिवार को आगे बढ़ाएंगी।
शमिता शेट्टी फिल्मों से काफी समय से दूर हैं, लेकिन बिग बॉस के बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने कि वो अब वह घर बसाना, काम करना और बच्चे पैदा करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कोरोना काल में मैंने ये जाना कि मैं कितनी अकेली हूं। मैंने अकेलेपन को महसूस किया है। शमिता ने कहा कि मैं अपनी जिंदगी अपने तरीके से या अपनी शर्तों पर जीती हूं और यही कारण रहा कि मैं लंबे समय तक सिंगल रही।शमिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब मेरे पास एक ऐसा शख्स हैं, जो मुझे और मैं उसे समझती हूं। अब देखना है कि यह कब तक चलता है, लेकिन हां मैं अब घर बसाना चाहती हूं और अपना परिवार को आगे बढ़ाना चाहती हूं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं राकेश के साथ अपना रिश्ता काफी इंजॉय कर रही हूं। मैं इस साल शादी करने का मन बना चुकी हूं, लेकिन इसके लिए इसके लिए भगवान को मेरा साथ देना होगा।
राकेश के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए, शमिता ने कहा कि वह उसे और जानना चाहती हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनका एक साथ सकारात्मक भविष्य होगा। उन्होंने कहा कि मैं बिग बॉस 15 में और राकेश घर के बाहर, हन दोनों लंबे समय के लिए एक-दूसरे से दूर थे। 3-4 महीने एक लंबा समय है, जिसमें बहुत सी चीजें बदल जाती हैं। यहीं वजह है कि मैं बार-बार पूछती थी, क्या वो मेरा बॉयफ्रेंड अभी भी है या आगे बढ़ गया। शमिता ने बातचीत में आगे कहा कि राकेश संग मेरा बंधन इतना मजबूत था कि हम दोनों एक जैसा महसूस करते थे। अब हम एक-दूसरे को अच्छे से जानना चाहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.