ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ का वार्षिक बैठक संपन्न

जहानाबाद। जिला क्रिकेट संघ से निबंधित क्लबों के आग्रह पर वार्षिक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में अध्यक्ष विश्वास के अनुपस्थित रहने के कारण आम सभा की अध्यक्षता पी.के.इलेवन के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने की। जिसमें एजेंडा के तहत विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष महोदय के तानाशाही रवैया एवं खिलाड़ियों से पैसा लेने के संदर्भ में प्राप्त शिकायत पत्रों पे विस्तृत चर्चा हुई।
अध्यक्ष के द्वारा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उच्च पदाधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने के विषय पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। 10 फरवरी को अध्यक्ष के द्वारा एक फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैठक कर सचिव को गैर संवैधानिक तरीके से निलंबित करने के विषय में हाउस ने निर्णय लिया और उन्हें बैठक ने सिरे से खारिज कर दिया। अध्यक्ष के प्रति घोर निंदा वयक्त किया। अध्यक्ष विश्वास के प्रशासनिक एवं क्रिकेटिंग कार्य की गतिविधियों पर बैठक में तात्कालिक प्रभाव से रोक लगा दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.