ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विधान परिषद सदस्य अफाक अहमद का हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रम

मोतिहारी। जन सुराज द्वारा समर्थित सारण शिक्षण निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए। नवनिर्वाचित विधान पार्षद आफाक अहमद का अभिनन्दन समारोह राधा सीकरीया बी0एड0 काॅलेज के काॅन्फ्रेन्स हाॅल में मनाया गया। जिसमें राधा कृष्ण सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष डाॅ0 शम्भूनाथ सीकरीया द्वारा साॅल से उन्हें सम्मानित किया गया, तथा श्री सीकरीया ने जन सुराज के महानायक प्रशान्त किशोर जी को कोटी-कोटी धन्यवाद दिया, और कहा कि जन सुराज के द्वारा चलाये जा रहे अभियान से नया स्वर्णिम बिहार बनेगा, और सभी से अपील की कि प्रशान्त जी की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं हैं, और उनके द्वारा जो कहा जाता हैं कि चुनाव कैसे जीता जाता हैं। यह मैं जानता हूँ, और उसका प्रमाण विधान परिषद् में आफाक अहमद की विजय से हमें मिल गया हैं। उन्होनें कहा कि आप हमें साथ देंगे, तो मैं नया बिहार दूँगा। इसलिए श्री सीकरीया ने सभी से अपील की कि हमें नये बिहार के निर्माण के लिए एकमत होकर जातीवाद, धर्मवाद, पार्टीवाद से उपर उठकर व्यक्तिवाद के चयन में प्रशान्त किशोर जी का हाथ मजबूत करना हैं। सभा को बहुत से बुद्धिजीवियों ने सम्बोधित किया। जिला के जन सुराज प्रेमी एवं अन्य हजारो की संख्या में उपस्थित थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.