ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रिंकू सिंह ने तीन साल पहले का इतिहास दोहराया

आईपीएल 2023 के 13वें मैच में कोलकाता ने गुजरात को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से शिकस्त दे दी। यह मैच रिंकु सिंह के नाम रहा, जिन्होंने 21 गेंदों पर ताबड़तोड़ 48 रन की पारी खेली।

आखिरी ओवर में केकेआर को 29 रन की जरुरत थी। पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह को दे दिया। 5 गेंदों पर 28 रन बना पाना किसी असंभव कार्य से कम नहीं दिख रहा था। लेकिन, रिंकू सिंह ने अकेले दम पर यह कारनामा कर दिखाया।

आखिरी ओवर में गेंदबाजी कर रहे यश दयाल के पांच गेंदों पर रिंकू ने पांच छक्के जड़ दिए। आईपीएल 2023 में खेले गए अबतक के सभी मुकाबलों में यह सबसे रोमांचक मुकाबला है।

तेवतिया कर चुके हैं यह कारनामा

गौरतलब है कि 1 ओवर में पांच छक्के लगाने का कारनाम इससे पहले साल 2020 में उस समय राजस्थान की ओर से खेल रहे राहुल तेवटिया ने भी किया है। आइपीएल 2020 का 9वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया था।

पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। इस विशाल स्कोर का पीछे करते हुए राजस्थान की बल्लेबाजों के हाथ-पांव फुल चुके थे। हालांकि, 18वें ओवर में तेवटिया ने अपने बल्ले से मैच को पंजाब के मुंह से छीन लिया।

कॉटरेल की हुई थी जमकर धुनाई

18वें ओवर में गेंदबाजी करने आए शेल्डन कॉर्टरेल के पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, और छठी गेंद पर छक्का लगाकर तेवतिया ने मैच का रुख बदल दिया। तेवतिया ने इस मैच में 7 छ्क्के लगाकर 53 रन की शानदार पारी खेली।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.