ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंजाब नेशनल बैंक का स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन उप विकास आयुक्त ने किया

जहानाबाद। पंजाब नेशनल बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री प्रशांत कुमार द्वारा बताया गया कि पंजाब नैशनल बैंक से जुड़े हर शख़्स के लिए गौरव का अनुभव करने के क्षण हैं। हम अपने बैंक का 129वाँ स्थापना दिवस मना रहे हैं। बैंक का एक ऐसा गौरवशाली इतिहास है जिस पर हर किसी को फ़क़्र का अनुभव होगा आख़िर पहला स्वदेशी बैंक रहा है। महान स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय ने सन 1895 में अपने सपनों का बैंक पंजाब नैशनल बैंक का स्थापना किया था।
इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक परिवार के द्वारा अग्रणी जिला प्रबंधक कर्यालय मे वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले के सभी बैंकों द्वारा अच्छा कार्य हो इसके लिए पूजा अर्चना की गई और सभी जिलावासियों की सुख समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर आज अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय जहानाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन श्री परितोष कुमार, उप विकास आयुक्त के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर परितोष कुमार ने पंजाब नैशनल बैंक के 129बा स्थापना दिवस की बधाई दी, और इस मौके आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थिति सभी लोगो को प्रेरित किया और रक्तदान से जुड़े फायदे को लोगों को बताया गया। इस मौके पर श्री परितोष कुमार के द्वारा पंजाब नैशनल बैंक के द्वारा इस तरह के आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की गई।
साथ ही साथ उप विकास आयुक्त के द्वारा अग्रणी जिला प्रबंधक को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सफल बनाने के लिए सराहना की और साथ ही साथ पंजाब नैशनल बैंक के सभी कर्मचारी एवं जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सर्वप्रथम श्रीमति प्रियंका कुमारी वरिष्ठ प्रबंधक,अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय के द्वारा सभी का स्वागत किया गया। जिला उप विकास आयुक्त को अग्रणी जिला प्रबंधक श्री प्रशांत कुमार के द्वारा पौधा देकर स्वागत किया गया, मनोज कुमार साह मुख्य प्रबंधक, पंजाब नैशनल बैंक, जहानाबाद के द्वारा डी.पी.एम हेल्थ मोहम्मद खालिद हुसैन को पौधा देकर स्वागत किया गया, विकास कुमार, मुख्य प्रबंधक को डाक्टर अमर कुमार, ब्लड बैंक इंचार्ज को पौधा देकर स्वागत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.