ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हत्याकांड मामले में आरोपितों को आजीवन कारावास

आहर की निगरानी कर रहे चार लोगों की गोली मारकर की थी हत्या

जहानाबाद। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय जावेद अहमद खान की अदालत ने हत्याकांड में आरोपित चौदह अभियुक्तों को दोषी करार करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अपर लोक अभियोजक अवधेश कुमार, साधना शर्मा, रामबचन प्रसाद ने अभियोजन की ओर से काम किया। उन्होंने बताया कि 27 वर्ष पूर्व चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने एवं एक को जख्मी करने के मामले में भा. द. वि की धारा 302, में सभी अभियुको को आजीवन सश्रम कारावास एवं पाँच हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई, भा द वि की धारा 307 में दस वर्ष सश्रम कारावास एवं तीन हजार अर्थदंड एवं 27 आर्म्स एक्ट में तीन साल सश्रम कारावास के साथ तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जावेद अहमद खान की अदालत ने प्रतिबंधित संगठन के धनंजय यादव, वृंदा यादव,सुशील कुमार, मिथिलेश यादव,विपिन यादव, राजेंद्र यादव,रामकृष्ण यादव, बैजनाथ यादव, अजय यादव, चंद्र घोष यादव, दया सिंह, उपेंद्र यादव, नरेश यादव,तथा नागेंद्र यादव को भादवि की धारा 302,307 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार करते हुए सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बताते चले कि न्यायालय ने धर्मदेव यादव,भगवान यादव,बालेश्वर यादव, विश्वनाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह तथा रामराज यादव को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया । इस मामले में अरवल जिला अंतर्गत करपी थाना क्षेत्र के केयाल गांव निवासी शिव नारायण सिंह ने 30 से 40 अज्ञात प्रतिबंधित संगठन के लोगों को आरोपित करते हुए करपी थाने में प्राथमिकी संख्या 68/96 दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने आरोप लगाया था की गांव के लोग सिंचाई को लेकर आहर में पानी जमा किए थे। जिसे असाढी गांव के लोग काट कर बहा दिया करते थे। जिसकी निगरानी के लिए केयाल गांव के लोगों ने निगरानी दल का गठन किया था। 8 अगस्त 1996 को निगरानी दल के भरत सिंह, मंगल सिंह, रामनिवास सिंह,नवलेश सिंह,प्रमोद कुमार,भोला सिंह,कारू कुर्मी,गंगु कुर्मी समेत कई लोग खाना खाकर बांध के समीप झोपड़ी में बैठकर बातचीत कर रहे थे।मध्य रात्रि के करीब तकरीबन 30 से 40 की संख्या में हथियार से लैस लोगों के द्वारा झोपड़ी को घेर लिया और मौजूद लोगों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे, साथ ही गोली चला कर भरत सिंह,मंगल सिंह, राम विलास सिंह एवं नॉलेश सिंह की हत्या कर दी । जबकि प्रमोद कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इस मामले में अनुसंधानकर्ता के द्वारा 24 लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया गया था। जिसमें से तीन अभियुक्तों की मौत हो गई थी। जबकि एक आरोपी बसंत सिंह फैसले के दिन अनुपस्थित हो गया। न्यायालय ने बसंत सिंह को उपरोक्त धाराओं में दोषी पाकर उसका बंध पत्र निरस्त कर गैर जमानती वारंट जारी किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.