ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाबा साहेब के रास्ते पर चलकर ही हो सकता है समाज का असल विकास : श्रवण कुमार

नालंदा। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अम्बेदकर चौक पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार द्वारा दीप जलाया गया। मंत्री श्री कुमार ने कहा कि जदयू द्वारा बाबा साहेब की जयंती की पूर्व संध्या पर दीप जलाकर उन्हें नमन किया जा रहा है। कहा कि हम सबों को संविधान के द्वारा बाबा साहेब ने अधिकार दिलाया है। उनके बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है। उनकी बातों का अनुकरण करना चाहिए। बाबा साहेब के रास्ते पर चलकर ही देश का असल विकास हो सकता है। उनके सपनों को साकार करने की जरूरत है। सूबे की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बाबा साहेब के सपनों को साकार करने में लगी है। समाज के नीचले पायदान पर रहने वाले लोगों को विकसीत करने का काम किया जा रहा है। गांवों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। गांव के लोगों को अब शहरों के जैसी सुविधाएं मिल रही है। गांव का विकास होगा तभी असल में राज्य व देश का विकास होगा। नीतीश कुमार के द्वारा विकास के लिए अपनाये गये कामों को अब दूसरे प्रदेश की सरकार अपनाने लगी है। देश में अब बिहार के जैसी विकास की जरूरत है। इसके लिए देश की बागडोर नीतीश कुमार के हाथों में होनी चाहिए। इससे पूरे देश में एक समान विकास होगा। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह, जदयू वरीय नेता मुन्ना कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, अजीत कुमार वर्मा, संतोष प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.