ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आग लगने से बस जल कर हुआ खाक, कूदकर भागे यात्री

गिरियक। पावापुरी थाना क्षेत्र के चोरसूआ गांव के समीप पुल पर गुरुवार को दोपहर चलती बस में अचानक आग लग गई। जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई ।हालांकि मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई और अग्निशामक दल को सूचना दिया गया। जब तक अग्निशामक दल मौके पर पहुंची तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी ।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिहारशरीफ से नवादा की ओर जा रही बस गोप ट्रांसपोर्ट में अचानक आग लग गई, बस यात्रियों से भरी थी आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से बस रोक दिया गया, जिससे बस में सवार लोगों की जान बच गई। बस में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मौके पर मौजूद आसपास के गांव वाले बस में आग लगता देख दौड़ पड़े और आग पर काबू पाने की कोशिश किया। गांव वालों के द्वारा ही अग्निशामक दल को इस घटना की सूचना दी गई, अग्निशामक दल और मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा काफी जद्दोजहद करके आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.