ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एमसी स्टेन को सोनिया मिर्जा ने गिफ्ट किये जूते, रैपर बोले

बिग बॉस विनर एमसी स्टैन काफी स्टाइलिश भी है। शो में भी हर कोई उन्हें शूज और टी-शर्ट के दाम पूछ कर छेड़ता था। आजकल रैपर की खुशी सातवें आसमान पर है, क्योंकि उन्हें भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से एक किमती तोहफा मिला है। ये गिफ्ट्स मिलने के बाद से एमसी स्टैन फूले नहीं समा रहे और उन्होंने अपनी आपा को शुक्रिया भी बोला है।

सानिया ने भेजा एमसी स्टैन को गिफ्ट

दरअसल, पिछले महीने की 5 तारीख को भारतीय टेनिस आइकन सोनिया मिर्जा अपना आखिरी मैच हैदराबाद के लाल बहादुर टेनिस स्टेडियम में खेलती नजर आईं थी। बिग बॉस 16 के विजेता और रैपर एमसी स्टैन को इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। स्टैन आए और उन्होंने वहां परफॉर्म किया और सानिया के करियर का जश्न भी मनाया।

खुशी से झूम उठे रैपर

स्टैन के जेस्चर से खुश हो कर सानिया ने उन्हें उपहार में 91 हजार रुपये के ब्लैक नाइके के जूते और 30 हजार रुपये के सनग्लासेस दिए। स्टैन ने इन गिफ्ट्स से गदगद हैं और उन्होंने सनिया को धन्यवाद भी लिखा- एमसी स्टैन ने इंस्टाग्राम पर सानिया मिर्जा से मिले उपहारों की तस्वीर को स्टोरी में शेयर करते हुए उन्हें ‘आपा’ (उर्दू में बड़ी बहन) कहकर धन्यवाद दिया। बिग बॉस 16 के विजेता ने लिखा, ‘तेरा घर जाइगा इसमें’, अप्पा। धन्यवाद”

सोशल मीडिया पर दिया धन्यवाद

दोस्ती की बात करें तो एमसी स्टैन और सानिया मिर्जा बिग बॉस 16 के फिनाले के बाद फराह खान के मुंबई वाले पेंटहाउस पर दी गई पार्टी में मिले थे। वे तुरंत ही एक दूसरे के दोस्त बन गए। दिलचस्प बात यह है कि स्टैन ने हैदराबाद में सानिया मिर्जा के एक बार कहने पर उनके टेनिस रिटायरमेंट बैश में भी परफॉर्म किया था।

देशभर में कर रहे हैं लइव कॉन्सर्ट

एमसी स्टैन की बात करें तो वो बिग बॉस 16 जीतने के बाद से ही पूरे देश में लाइव कॉन्सर्ट्स कर रहे हैं। पिछले दिनों इंदौर में उनके शो के दौरान काफी बवाल भी हुआ था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.