ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

IPL में पहली बार राजस्थान ने गुजरात को हराया

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 16वें सीजन के 23वें मुकाबले में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान ने पहली बार गुजरात को हराने में सफलता हासिल की। गुजरात टाइटंस की पिछले साल आईपीएल में एंट्री हुई थी। दोनों टीमों के बीच 2022 में तीन मैच खेले गए थे। इसमें एक फाइनल भी शामिल है। गुजरात ने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की थी। राजस्थान ने फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर 179 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद की पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। शिमरॉन हेटमायर ने 26 गेंद पर नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए। देवदत्त पडिक्कल ने 25 गेंद पर 26 रन बनाए।

ध्रुव जुरेल ने 10 गेंद पर 18 और रविचंद्रन अश्विन ने तीन गेंद पर 10 रन बनाकर राजस्थान को जीत के करीब पहुंचा दिया। राजस्थान को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 36 रन बनाने थे। हेटमायर, जुरेल और अश्विन ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी ने तीन और राशिद खान ने दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और नूर अहमद को एक-एक सफलता मिली।गुजरात के लिए डेविड मिलर ने 46 और शुभमन गिल ने 45 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 28, अभिनव मनोहर ने 27 और साई सुदर्शन ने 20 रन का योगदान दिया। इन पांच बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन किसी ने बड़ी पारी नहीं खेली।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.