ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दस दिवसीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन

रायपुर : छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा जगदलपुर में दस दिवसीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  बस्तर सांसद दीपक बैज और हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने शनिवार को जगदलपुर में दस दिवसीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ग्रामोद्योग मंत्री गुुरू रूद्रकुमार के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा प्रदेश के हस्तशिल्पियों को उनके द्वारा निर्मित सामग्री के विक्रय हेतु बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में बोर्ड द्वारा हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन जगदलपुर के मैथोडिस्ट मैदान लाल चर्च के सामने कलेक्टर कार्यालय के पास किया जा रहा है।ं
यह दस दिवसीय प्रदर्शनी 15 से 24 अप्रैल तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में हस्तशिल्पियों, बुनकरों एवं माटीशिल्पियों द्वारा 80 स्टॉलों के माध्यम से उनके द्वारा उत्पादित सामग्री और वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी-सह-विक्रय किया गया है। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के विश्व प्रसिद्ध ढोकरा  शिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, गोदना शिल्प, शीसल शिल्प, कालीन, छिंद कांसा एवं कौड़ी शिल्प के साथ-साथ कोसा साड़ी एवं ड्रेस मटेरियल का विशाल संग्रह एवं विभिन्न शिल्प सामग्रियों का विक्रय हेतु उपलब्ध है। यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए सुबह 11 बजे से  रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी।
इस अवसर पर  बस्तर सांसद दीपक बैज और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर हस्तशिल्पियों, कारीगरों और बुनकरों को बधाई और शुभकामनाएं देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर इंद्रावती बेसिन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, सभापति नगर निगम जगदलपुर कविता साहू और स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.