ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फैक्ट्री के गेट पर सो रही मां-बेटी को अवैध मिनरल से भरे डंपर ने कुचला

अजमेर | राजसमंद जिले के केलवा थाना अंतर्गत जेतपुरा गांव के पास बीती रात मलवाड़ा में एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। मलवाड़ा में एक फैक्ट्री के गेट पास सो रही मां-बेटी को डंपर ने कुचल दिया। मृतक महिला उसी फैक्ट्री में मजदूरी करती थी। घटना की सूचना के बाद देर रात केलवा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को केलवा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम आज किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार यहां फेल्सफार मिनरल से भरे डंपर ने जेके मिनकेम फैक्ट्री के गेट पर सो रही महिला मोहिनी देवी उम्र 25 वर्ष व उसकी मासूम 8 वर्ष की बेटी नेनु को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि महिला इसी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करती थी। चालक डंपर बैक कर रहा था तभी ये हादसा हो गया। घटना की सूचना के बाद देर रात केलवा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को केलवा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। केलवा पुलिस घटना को लेकर अनुसंधान कर रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.