ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्कूटी की चाबी पाकर दिव्यांगजनों के खिले चेहरे 

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर जिले के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 85 दिव्यांगजनों को पुष्पाहार पहनाकर स्कूटी की चाबी सौंपी तथा हेलमेट भेंट किए। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने उपस्थित दिव्यांग बालक-बालिकाओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि वे बाधाओं को अपनी ताकत बनाकर आगे बढ़ेंगे तो कठिन से कठिन लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।
उन्होंने स्कूटी के साथ हेलमेट भी भेंट करते हुए सभी को हेलमेट नियमित पहनने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि दिव्यांगजनों को राज्य सरकार द्वारा हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जाए। जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2020-21 के तहत प्रदेश में फरवरी माह में ही 2 हजार स्कूटी वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अलवर जिले में प्रथम चरण में 100 स्कूटी का अनुमोदन हो चुका है जिसके तहत आज 85 स्कूटी वितरित की गई है। शेष शीघ्र ही वितरित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अपने विधायक कोष से भी 20 स्कूटी दिव्यांगजनों के लिए स्वीकृत की है। अलवर जिला प्रमुख श्री बलबीर सिंह छिल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग की मदद कर रही है।  पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की है। इन योजनाओं से जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है जिससे वे मुख्य धारा में शामिल होकर अपने सपने साकार कर सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.