ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रामनगर सीटपर रोमांचक मुकाबला, देवगौड़ा का पोता मैदान में, कांग्रेस और भाजपा दे रहे चुनौती 

बेंगलुरु । सिल्क जिले की सभी विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पार्टियां तैयार हैं। इस विशाल जिले में कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस के बीच रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। बता दें कि यह विधानसभा क्षेत्र एक ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है, जिसने राज्य की राजनीति में काफी गहरी रुचि जगाई है। रामनगर जिले को 23 अगस्त 2007 को तत्कालीन बेंगलुरु ग्रामीण जिले से अलग कर बनाया गया था। इस जिले ने राज्य को अब तक 4 सीएम दिए हैं। इस लिहाज से इस सीट की अहमियत अधिक बढ़ जाती है।
रामनगर विधानसभा सीट से जेडीएस प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते निखिल चुनावी मैदान में है। बता दें कि निखिल अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं। जो राजनीति में सक्रिय हैं। पूर्व सीएम एसडी कुमारस्वामी के बेटे को जेडीएस ने रामनगर सीट से उतारा है। हाल-फिलहाल पूर्व सीएम कुमारस्वामी की पत्नी मौजूदा विधायक हैं। जेडीएस का किला कही जाने वाली इस सीट से इस बार निखिल अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस से अल्पसंख्यक नेता इकबाल हुसैन को रामनगर सीट से उतारा है। वह पिछले तीन महीनों से पूरे निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इकबाल हुसैन डीके ब्रदर्स के समर्थन से इस निर्वाचन क्षेत्र में एक बड़े उम्मीदवार हैं। साथ ही वह निखिल कुमारस्वामी के साथ मेगा मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।
रामनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने गौतम गौड़ा को उतारा है। गौड़ा कर्नाटक रेशम उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष हैं। वह भी यहां से जीतने के लिए पुरजोर प्रयास में लगे हुए हैं। गौतम के पिता मारिलिंगे गौड़ा पहले जेडीएस से विधान परिषद के सदस्य के रूप में चुने गए थे। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने अपने बेटे गौतम के लिए टिकट मांगा था।  रामनगर निर्वाचन क्षेत्र में 2,06,999 मतदाता हैं। यहां पर हिंदू वोटरों की संख्या 51.04 प्रतिशत है। वहीं मुस्लिम वोटरों की संख्या 47.65 प्रतिशत है। यहां पर वोक्कालिगा वोट बैंक का दबदबा है। साथ ही वोक्कालिगा समुदाय जेडीएस के साथ मजबूती से खड़ा होता है। देवेगौड़ा परिवार का मुस्लिम मतदाताओं के एक बड़े हिस्से ने भी परंपरागत रूप से समर्थन किया है। जिसके चलते इस सीट पर देवगौड़ा परिवार का लंबे समय तक दबदबा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.