ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुंबई के एक प्रोड्यूसर ने आदित्य पंचोली पर मारपीट और गालीगलौज की दर्ज कराई शिकायत

मुंबई के जुहू पुलिस थाने में उनके खिलाफ मारपीट और धमकी देने की शिकायत दर्ज हुई है। आदित्य के खिलाफ बॉलीवुड के प्रोड्यूसर सैम फर्नांडीस ने यह कंप्लेंट दर्ज करवाई है। हालांकि, इसी मामले में सैम के खिलाफ आदित्य पंचोली ने भी क्रॉस कंप्लेंट दर्ज करवाई है। फिल्म निर्माता सैम फर्नांडीस ने मुंबई के एक होटल में कथित तौर पर उन्हें गाली देने, धमकाने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। जुहू पुलिस का कहना है की फिल्म प्रोड्यूसर सैम ने अपने शिकायत में ये आरोप लगाया है कि आदित्य पंचोली उन पर अपने बेटे सूरज पंचोली को सैम फर्नांडिस कि फिल्म ‘हवा सिंह’ में जबरन कास्ट करना चाहते हैं, लेकिन सैम दूसरे एक्टर्स को भी ध्यान में रख कर काम कर रहे थे। बस इसी बात से आदित्य पंचोली नाराज हो गए और उन्होंने सैफ फर्नांडेस के साथ मारपीट की और फोन कर धमकाया भी।

फिल्म हवा सिंह की घोषणा साल 2019 में की गई थी जिसमें सूरज मुख्य भूमिका में नजर आने वाले थे। यह फिल्म एक भारतीय हैवीवेट बॉक्सर पर बायोपिक बनने वाली थी। कोविड लॉकडाउन के कारण 12 दिनों के बाद ही फिल्म की शूटिंग रद्द कर दी गई थी। बाद में निवेशक फिल्म में पैसे लगाने से पीछे हट गए। सैम फर्नांडिस का आरोप है कि, ‘मैंने सूरज से बात की, जिन्होंने खुद हमें एक और अभिनेता के साथ आगे बढ़ने के लिए कहा। सैम ने आगे कहा, ‘आदित्य पंचोली ने उन्हें इसी संबंध में एक होटल में मिलने के लिए कहा। उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि मुझे सूरज को फिल्म में ले जाना चाहिए या वह मुझे इसे बनाने नहीं देगा। आदित्य ने मुझे गालियां दीं और मुझे घूंसा मारने की कोशिश की। जब मैं जाने के लिए मुड़ा तो उसने मेरी पीठ पर लात मारी। मैं सीधे चला गया और जुहू पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.