ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा चलाया गया स्वास्थ्य ‌जागरुकता अभियान

जहानाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। विदित हो कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा हर महीने कुछ गतिविधियां चलाई जाती है। इसी श्रृंखला में जवाहर नवोदय विद्यालय जहानाबाद के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय मकपा गांव के निवासियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान चलाकर प्रेरित किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ए.एन.शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। यदि हम अपने आप को और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखेंगे तो हम विभिन्न बीमारियों से दूर रह सकेंगे और जीवन को बेहतर तरीके से जी पाएंगे। जीवन की प्रत्येक चुनौती का डटकर सामना कर पाएंगे एवं जीवन को सफल बना पाएंगे। इस अभियान में विद्यालय के स्काउट गाइड के कैडेट्स ने बड़े रोचक तरीके से गांव के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बातों से अवगत कराया गया। नुकड़ नाटक के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मच्छर, मक्खी तथा पानी की गंदगी से होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। जबकि घर घर जाकर स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं ने लोगों को स्वच्छ रहें स्वस्थ रहें हेतु प्रेरित किया। इस अभियान में विद्यालय के छात्र छात्रा नैना, अंजली, आयुषी, लक्ष्मी, सृष्टि, सोनम, वर्तिका, दिव्यानी, मोहित, शुभम, पुरण, करण, अमन के साथ स्काउट गाइड ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्वच्छता अभियान जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षक अरुण शर्मा, हरिशंकर सिंह, जे.पी सिंह,अमित मंडल, हरिशंकर कुमार और सुश्री अज़ीमा खुशनुदी ने भी योगदान दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.