ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

PWD ने बिना सुरक्षा के खुले छोड़ दिये गड्ढे, सड़क पर गिरने से डेयरी संचालक की मौत

बिलासपुर में मंगला-लोखंडी के बीच सड़क बनाने के लिए गड्‌ढा खोदकर खुला छोड़ दिया गया है, जिसमें बुधवार की रात बाइक समेत अधेड़ गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे में PWD के अफसरों और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निर्माणाधीन सड़क और गड्‌ढे से लोगों को बचाने के लिए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मंगला के दीनदयाल आवासीय कॉलोनी रोड से लोखंडी तरफ जाने वाली सड़क काफी जर्जर है, जिसे बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने ठेका दिया है। यहां पिछले कुछ दिनों से सड़क बनाने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। बुधवार की रात करीब 10 बजे ऊषा उपवन कॉलोनी निवासी डेयरी संचालक कृपाल सिंह (63) बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। रात के अंधरे में सड़क में खोदे गए गड्‌ढे में उनका ध्यान नहीं गया और वे बाइक समेत गड्‌ढे में समा गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.