ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हत्या मामले में पाँच लोगों को हुई आजीवन कारावास की सजा

कटिहार। व्यवहार न्यायालय में लंबित हत्या के एक मामले में दोषी पाते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांच सत्यनारायण लाल साहंजी ने गुरुवार को 5 व्यक्तियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और 5 हजार आर्थिक दंड की सजा सुनाइ।सजा सुनाने के बाद तेजा टोला निवासी ज्योतिष कुमार उर्फ कुकू, पंकज मंडल, तापस कुमार दास, रंजीत गुप्ता उर्फ राजू और प्रदीप कुमार दास को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया गया है।
इस वाद मैं अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोक युगल किशोर यादव थे। एपीओ श्री यादव ने बताया इस मामले में 9 गवाहों की गवाही भी हुई है।
गोरतलब है की सहायक थाने में ज्योत्सना देवी ने मामला दर्ज किया था। जिसमे सभी अभियुक्त मिलकर 29 अगस्त 2019 को उसके पुत्र रूपेश कुमार गोप को ईटा पत्थर आदि से बुरी तरह मारपीट जख्मी कर दिए। जिसे स्थानीय लोगों के सहायता से बचाकर वो सदर अस्पताल ले गई और बाद में अपने जख्मी पुत्र बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी ले गई जहां उसके पुत्र रूपेश कुमार गोप की मृत्यु हो गई। वही मृतक की मां ज्योत्सना देवी न्यायालय के इस फैसले से काफी खुश है और सूचक ने न्यायालय के प्रति आस्था जताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.