ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूरे यूपी में फैला कोरोना, 991 नए संक्रम‍ित मरीज मिले, तीन की मौत

अब पूरे प्रदेश में कोरोना का संक्रमण फैल गया है। सिर्फ महोबा अभी तक संक्रमण मुक्त चल रहा था और शुक्रवार को वहां भी एक संक्रमित व्यक्ति मिला है। वहीं 14 महीने बाद एक दिन में कोरोना के 991 नए मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा 197 नए रोगी गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं। गाजियाबाद में 124, लखनऊ में 107, पीलीभीत में 60, मेरठ में 58, फर्रुखाबाद में 47, गोरखपुर में 33 और कानपुर में 32 नए रोगी मिले हैं।

नए रोगियों के मिलने के साथ-साथ पहले से भर्ती मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज है। बीते 24 घंटे में 772 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत है। कोरोना के संक्रमण से गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत व चंदौली में एक-एक मरीज की मौत हुई है। अप्रैल में अभी तक कुल 21 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। इस समय सबसे ज्यादा एक हजार सक्रिय केस लखनऊ में हैं।

दूसरे नंबर पर 750 गौतमबुद्ध नगर में, तीसरे नंबर पर 551 गाजियाबाद में, चौथे नंबर पर मेरठ में 220 और पांचवें नंबर पर 155 सक्रिय केस कानपुर में हैं। फिलहाल अब 17 जिलों में 50 से अधिक काेरोना के रोगी हैं। डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डा. विक्रम सिंह कहते हैं कि नए मिल रहे रोगियों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी कम नहीं है। रिकवरी रेट काफी अच्छा है। ऐसे में घबराएं नहीं और कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करें।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.