ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टवर स्कूल में हुआ दूसरे ज्ञान मॉक टेस्ट का आयोजन, 267 विद्यार्थी हुए शामिल

रायगढ़ :  जिले के युवाओं में लगन और प्रतिभा को देखते हुए उन्हें उचित अवसर और एक बेहतर प्लेटफार्म प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल एवं सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन पर पीएससी, आईएएस एवं व्यापम परीक्षा की तैयारी हेतु नि:शुल्क कोचिंग प्रारंभ की जा रही है। जिसके लिए आज पूर्वान्ह 11 बजे नटवर स्कूल रायगढ़ में दूसरे मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया।

          ज्ञात हो कि आज हुए मॉक टेस्ट में कुल 267 विद्यार्थी शामिल हुए। 100 नंबर का पेपर था, जिसमें कुल 50 प्रश्न पूछे गये थे। टेस्ट एक घंटे तक चला। विगत दिवस 16 अप्रैल को भी मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया था। इस तरह दोनों मॉक टेस्ट में प्राप्त उच्चतम अंकों के आधार पर 100 प्रतियोगी बच्चों का चयन मेरिट अंको के आधार पर किया जायेगा। चयनित छात्रों को जिला प्रशासन द्वारा नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। मॉक टेस्ट में सीजी पीएससी एवं व्यापम परीक्षा के सिलेबस से प्रश्न पूछे गये थे। माक टेस्ट का मॉडल आंसर जिले की वेबसाईट www.raigarh.gov.in पर अपलोड की गई है। इस संबंध में किसी भी परीक्षार्थी को कोई दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वे 25 अप्रैल 2023 शाम 5 बजे तक जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, कलेक्टर कार्यालय परिसर, रायगढ़ में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। इस दौरान डीएमसी नरेन्द्र चौधरी, एपीसी भुनेश्वर पटेल एवं भूपेन्द्र पटेल, संस्था प्राचार्य रूबी वर्गीस एवं स्टॉफ  उपस्थित रहे।

ये है मॉडल ऑसर

(1)लोहा, (2)बाणभट्ट, (3)आगरा दिल्ली पर अधिकार करने के उपलक्ष्य में, (4) आठ तेलुगू कवि, (5) तात्या टोपे, (6)जवाहर लाल नेहरु, (7) किचलु और सत्यपाल के बंदी बनाये जाने के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए, (8) प्रान्तों में दोहरा शासन, (9)आयरलैंड, (10)जूनागढ़, हैदराबाद एवं जम्मू-कश्मीर, (11)अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार, (12)1,2,3, (13) कथन 1 और 2, (14) दादा भाई नौरोजी, (15)वित्त मंत्रालय, (16)जेम्स विल्सन (17)  LIGHT AMPLIFICATION BY STIMULATED EMISSION OF RADIATION,(18)एलुमिनियम, (19) साइटोकाईनिन, (20)एंड्रीनेलिन, (21)सभी सही हैं, (22)एस.चन्द्रशेखर, (23)ओमान की खाड़ी, (24)मणिपुर, असम, (25) 3,167, (26) 1, 2 एवं 3 सही है, (27)जगदलपुर, (28) बलरामपुर, (29)1 मई, (30)मोहन शुक्ल, (31) केवल 1, (32)बघेलखण्ड पठार, (33) छत्तीसगढ़ में मानसून बंगाल की खाड़ी से आता है, (34)खैरागढ़, (35)मनियारी, (36)मलाजकुंडम जलप्रपात, (37)केलो सिंचाई परियोजना, (38)खुरसेल घाटी, (39)बारनवापारा अभ्यारण्य, (40)मिनीमाता जल विद्युत परियोजना, (41)दुर्ग, (42)कान, (43)रायगढ़, (44)कल्याणसाय, (45)ठाकुर प्यारेलाल सिंह, (46) राजा ललित सिंह, (47)मुनगा, (48)छिपकली, (49)सभी सत्य हैं एवं (50)केवल 1 और 2 है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.