ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भरतपुर में महिला चोर गिरोह ने ज्वेलरी शॉप से 12 लाख का सामान किया पार, CCTV में कैद हुई घटना

भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में तीन माहिलाओं ने दिन दहाड़े एक सोने चांदी की दुकान से दो सौ ग्राम सोने के जेवर चोरी कर लिए। चोरी का पता तब लगा, जब दुकान मालिक दुकान को बंद कर रहा था।  उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ। फिलहाल दुकान मालिक ने मथुरा गेट थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।

कन्नी गुर्जर चौराहे पर ज्वेलरी शोरूम पर रविवार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट की यह घटना है। ज्वेलरी शोरूम मालिक ब्रज किशोर ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि, उसकी दुकान कन्नी गुर्जर चौराहे पर बीके ज्वेलर्स के नाम से है। ब्रज किशोर अपने बेटे अखिल के साथ सोने चांदी का व्यापार करता है। दोपहर के समय अखिल दुकान पर अकेला था, तभी 3 महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पर आईं। उन्होंने अखिल को जेवर दिखाने को कहा, अखिल महिलाओं को जेवर दिखा रहा था। तभी उसमें से एक महिला दूसरी महिला की तरफ आड़ करके दुकान पर बैठ गई। तीसरी महिला ने काउंटर के नीचे रखा प्लास्टिक का डिब्बा चोरी कर लिया। प्लास्टिक के डिब्बे में 200 ग्राम सोने के कान की बाली, नाक की नथें, गले की चेन, लॉकेट-पेंडल थे। तीनों महिलाएं दुकान से बिना कुछ सामान खरीदे ही डिब्बे को अपने कपड़ों में छुपा कर ले गई, जिनकी कीमत करीब 12 लाख रुपये के आसपास है।

घटना का पता दुकान बंद करने से पहले लगा
घटना का पता तब लगा, जब दुकान मालिक ने दुकान बंद करते समय दुकान का सामान संभाला तो प्लास्टिक का डिब्बा गायब था, जिसमें 200 ग्राम सोने के जेवर थे। दुकान मालिक ने तुरंत दुकान के सीसीटीवी को खंगाला और पूरा मामला साफ हुआ। फिलहाल दुकान मालिक ने मथुरा गेट थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। करीब 12 लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी होने की सूचना के बाद थाना मथुरा गेट प्रभारी रामनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी खंगाले, जिसमें तीन महिलाएं खरीदारी करने हुए आती दिख रही हैं। साथ ही उसमें एक डब्बा छुपाते हुए भी वीडियो सामने आ रहा है। पुलिस तीनों महिलाओं का पता लगाने में जुट गई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.