ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बारिश की वजह से जाम में फंसे होने से एंबुलेंस में दो मरीज की मौत

दंतेवाड़ा।  डायवर्शन बह जाने से जिला दंतेवाड़ा से सुकमा तेलंगाना बैलाडिला जाने वाली स्टेट हाइवे सड़क पिछले 12 घंटे से बंद है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई। जिसमें दर्जनों यात्री बस भी फंसी हुई है। ये जाम कुम्हाररास के पास लगा हुआ है। वहीं कुआकोंडा से मरीजों को लेकर दंतेवाड़ा जिला अस्पताल जा रही एम्बुलेंस भी इस जाम में फंसे होने के कारण अस्पताल नहीं पहुंच पाई। जिससें दो मरीजों की रास्ता बंद होने से मौत हो गई है। बता दें कि ये सब मंगलवार रात जोरदार बारिश होने की वजह से हुआ है। ये मार्ग कब तक खुलेगा इसी बात की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

दरअसल, दंतेवाड़ा से बैलाडिला के बीच सड़क बनाई जा रही है। साथ ही पुल पुलियों का निर्माण भी किया जा रहा है। जिसके लिए जगह जगह डायवर्शन बनाए गए हैं। ये डायवर्शन कच्चे बनाए गए हैं। मंगलवार रात क्षेत्र में जोरदार बारिश होने से डायवर्शन बह जाने से रास्ता बंद हो गया है। वहीं 12 घंटे सड़क बंद की खबर के बाद भी ठेकेदार सहित शासन प्रशासन नदारद है। जाम स्थल पर सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। वहीं सड़क बहाल होने में अभी और कई घंटे लगने की बात कही जा रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.