ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बारिश के कारण फैली मिट्टी पर फिसलकर गिरे बाइक सवार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पोंड़ी-बिलासपुर नेशनल हाईवे मंगलवार को सारी रात जाम रहा। शाम से शुरू हुई बारिश के चलते सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही मिट्टी हाईवे पर फैल गई। इससे कीचड़ ही कीचड़ हो गया। निर्माण कार्य जारी है। इससे दोनों ओर से वाहन फंसे रहे। बाइक सवारों ने निकलने का प्रयास किया तो वह भी गिर पड़े। इसके बाद कई लोग वाहन खड़े कर पैदल ही गए। अगले दिन बुधवार सुबह जब धूप निकली तो आवाजाही शुरू हो सकी। फिलहाल अब स्थिति सामान्य हो गई है और जाम खुल गया है।दरअसल, बिलासपुर से पंडरिया से पोंडी मुख्य मार्ग अब स्टेट हाइवे से नेशनल हाइवे 130ए बन चुका है। इसके चलते यहां पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है।

वहीं बिलासपुर-तखतपुर-मुंगेली-पंडरिया-पोंडी में टू लेन बायपास निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने 351.19 करोड़ रुपये भी जारी किए हैं। इन निर्माण कार्य में बहुत मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत पांडातराई से पंडरिया के बीच पुल के पास हो रही है। थोड़ी सी बारिश में ही पूरे इलाके में हाईवे पर स्थिति बिगड़ जाती है।नगर पंचायत पंडरिया से ग्राम पोंडी तक का सफर काफी धीमा है। साथ ही यह जोखिम भरा भी है। मार्ग पर केवल छोटे नहीं, बल्कि बड़े-बड़े गड्ढे भी मौजूद हैं। लगातार बारिश हुई तो गड्ढों का आकार और बढ़ गया। साथ ही पानी भर जाने के कारण पता ही नहीं चलता कि गड्ढा है कितना बढ़ा है। इसके चलते छोटे-मोटे हादसे तो आए दिन होते रहते हैं। शाम करीब 6 बजे से शुरू हुई बारिश ने सड़क की हालत और बिगाड़ दी। रात भर पानी बरसता रहा और लोग बाइक सवारों के साथ ही पैदल जाने वाले लोग भी हाईवे पर गिरकर चोटिल होते रहे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.