ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायकेवालों ने लगाया पति पर अवैध संबंध का आरोप

झारखंड के गढ़वा जिले में थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के इंदिरा गांधी रोड निवासी अरुण केसरी की पत्नी नीतू कुमारी उर्फ प्रिया केसरी 34 वर्ष की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई।

मंगलवार को उसके घर से ही पुलिस ने शव को बरामद किया, जबकि मृतका के ससुराल वाले घर से फरार बताए जा रहे हैं। वहीं अरुण केसरी के रिश्तेदारों का कहना था कि नीतू कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

बच्चों के सिर से उठा मां का साया

जानकारी के अनुसार नीतू कुमारी की अरुण केसरी के साथ 10 वर्ष पहले विवाह हुआ था। दंपती को एक बेटी एवं छह माह का एक बेटे समेत दो संतान हैं।

बताया गया कि छह वर्ष पूर्व अरुण केसरी की प्रताड़ना से तंग आकर नीतू ने न्यायालय में मामला दर्ज कराया था, लेकिन बाद में दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया और नीतू कुमारी अपने ससुराल में रहने लगी थी।

पति पर अवैध संबंध का आरोप

घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा पहुंचे बिहार राज्य के आरा निवासी मृतका के भाई अभिषेक केसरी ने आरोप लगाया कि नीतू की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए आत्महत्या का रूप दिया गया है। अभिषेक केसरी ने कहा कि अरुण केसरी का पहले से भी किसी लड़की के साथ अवैध संबंध था।

इसे लेकर ही नीतू कुमारी को उसके पति व ससुरालवालों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

बड़ी बेटी ने जानकारी

अभिषेक के अनुसार बहन की बड़ी बेटी ने मोबाइल फोन पर उन्हें इस घटना की सूचना दी। इसके पश्चात गढ़वा स्थित अपने अन्य रिश्तेदारों के माध्यम से इस घटना के बारे में जानकारी लेकर पहुंचे। तब तक पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए अपने कब्जे में ले चुकी थी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.