ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्‍ली के मथुरा रोड स्थित DPS में बम की धमकी से मचा हड़कंप

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम होने की धमकी मिली है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बम की धमकी मिलने के बाद एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली कराया गया है। सूचना पर अभिभावक स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को घर लेकर जा रहे हैं।

दिल्ली पब्लिक स्कूल को यह धमकी ई-मेल के जरिए मिली है। बम की धमकी मिलने के बाद स्कूल कैंपस को खाली करा लिया गया है। इस संबंध में दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि जांच चल रही है।

इस संबंध में साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी राजेश देव ने बताया कि सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की बम डिस्पोजल टीम और लोकल पुलिस को तैनात किया गया है। फिलहाल कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। जांच जारी है।

पहले भी हुई है ऐसी घटना

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी दिल्ली के स्कूल में ऐसी घटना हो चुकी है। इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित द इंडियन स्कूल को धमकी भरा एक ईमेल मिला था कि स्कूल के अंदर बम लगाया गया है। इसके बाद आनन-फानन में अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को घर भेजा गया था।

सूचना पर स्कूल के अंदर बम निरोधक दस्ता पहुंचा था और 2 घंटे से ज्यादा समय तक स्कूल परिसर की पूरी तलाशी ली गई, लेकिन वहां कोई बम नहीं मिला था। इस संबंध में स्कूल के एक शिक्षक ने बताया था कि इस हरकत के पीछे कुछ शरारती बच्चों का हाथ हो सकता है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.