ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा सुरक्षा समिति की हुई समीक्षातमक बैठक

जहानाबाद। उप विकास आयुक्त सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी परितोष कुमार की अध्यक्षता में जिला गंगा सुरक्षा समिति की समीक्षातमक बैठक का आयोजन किया गया। सीवजे स्ट्रीटमेंट प्लांट, रिवर फ्रंट, नदी तटों पर अतिक्रमण मुक्त, सिंगल यूज प्लास्टिक, ड्रेनेज मैप, नदी तटों पर अतिक्रमण मुक्त, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, मनरेगा योजना से वृक्षारोपण, खुले में शौच से मुक्त, नदियों में अवैध खनन इत्यादि से संबंधित विषयों पर चर्चा की गयी। इस बैठक में उपस्थित नगर प्रबंधक, जहानाबाद के द्वारा बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक की छापेमारी की जा रही है। मेडिकल कचरा एवं उससे संबंधित हानिकारक सामग्रियां जो निजी अस्पतालों के द्वारा अन्यत्र जगहों पर फेंकी जाती है। अभियान चलाकर जुर्माना वसूली के लिए कार्रवाई की जा रही है। नगर परिषद क्षेत्र में ड्रेनेज मैप पर परिचर्चा किया गया। नदी में संचारित होने वाले नाले के पानी को रोकने संबंधित कार्रवाई हेतु बुडको एवं नगर परिषद को निर्देश दिया गया। अंचल अधिकारी, जहानाबाद को नदी तटों पर अतिक्रमण मुक्त एवं अवैध खनन से संबंधित मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए अनुमंडलपदाधिकारी जहानाबाद को अवगत कराने का निदेश दिया गया। एस.डी.ओ, भवन प्रमंडल द्वारा बताया गया कि जिला एवं प्रखंड स्तर पर सरकारी भवनों में 238 रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाया गया है। निर्देश दिया गया कि शेष बचे भवनों का सर्वे कराकर एवं पूर्व से निर्मित रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं की जांच कराई जाए। नेहरू युवा केन्द्र के सक्रिय सहयोग से जन जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया गया एवं जहानाबाद में खुले में शौच से मुक्त करने हेतु स्वेच्छाग्रही एवं अन्य युवाओं के सहयोग से सघन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त के द्वारा बैठक में उपस्थित सदस्यगण से अनुरोध किया गया कि व्यक्तिगत रूप से रूचि लेते हुए इस समिति की बैठक में लिए गए निर्णय एवं प्राप्त प्रस्तावों अथवा सुझावों पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.