ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क किनारे खेल रहे मासूम को कुत्ते ने काटा

पिछले कुछ समय से देशभर में सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, बीते दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें पालतू कुत्तों ने भी लोगों को अपना शिकार बनाया है। ऐसे में लोग अब घर के बाहर अगर कुत्ते दिखें तो अकेले निकलने से डरने लगे हैं। कई मामलों में तो लोगों की मौत हो जा रही है। कुत्तों के हमलों का सबसे ज्यादा शिकार मासूम बच्चे हो रहे हैं।

सदर कोतवाली के पुराना बेतवा घाट मोहल्ला निवासी श्यामकिशोर की जिला मुख्यालय के अस्पताल रोड पर दुकान हैं। दुकान पर उसका तीन वर्षीय पुत्र शिवाजी भी था, जो सड़क किनारे खेल रहा था। तभी वहां से एक आवारा कुत्ता निकला। जिसने बच्चे के बाएं हाथ को मुंह में भर लिया और लहूलुहान कर दिया।

वहां मौजूद लोगों ने कुत्ते को किसी तरह से भगाया और घायल बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इस मामले में ईओ नगर पालिका अनुपम शुक्ला का कहना है कि आवारा कुत्तों के पकड़ने की कोई व्यवस्था पालिका के पास नहीं है। फिर भी उच्च अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया रास्ता निकाला जाएगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.