ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विधायक दल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह पहुंचे बिरनपुर, भुनेश्वर को दी श्रद्धांजलि

रायपुर ।  पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज विधायक दल की टीम के साथ बेमेतरा पहुंचे वहां उन्होंने पिछले दिनों हुई बि‍रनपुर हिंसा के पीडितों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि हिंसा के अपराधियों को कड़ी सजा दिलाकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी भारतीय जनता पार्टी उनके साथ खड़ी है। साथ ही पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बि‍रनपुर को छावनी बनाया गया और आतंकित किया जा रहा है। गांव के लोगों की बातें सुनकर आंख से आंसू आ जाते हैं आज ऐसी परिस्थिति यहां भूपेश बघेल की सरकार ने निर्मित कर दी है, ऐसी ओछी राजनीति पूरे देश में नहीं देखी गई। साथ ही उन्होंने इस मामले की जांच करते अधिकारियों को कहा कि पीड़ित परिवार की एक ही मांग है कि दोषियों को सजा मिले इसके लिए वे कब से प्रयास कर रहे हैं, अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए और बि‍रनपुर में शांति स्थापित होनी चाहिए।

उल्‍लेखनीय है कि बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के बिरनपुर गांव में बीते दिनों दो स्कूली बच्चों के विवाद में हिंसा भड़क गई थी। मामूली झगड़े में हिंदू और मुस्लिम समुदाय आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी। घटना में एक दर्जन लोग घायल हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.