ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोरोना के चार हजार से अधिक नये मामले, आठ संक्रमितों की मौत

नयी दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के चार हजार से अधिक नये मामले सामने आये और आठ लोगों ने इस बीमारी से अपनी जान गंवा दी।

इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 172 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,66,66,433 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,49,671 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 1769 घटकर 47246 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 531547 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 6037 बढ़कर 44370878 पर पहुंच गया है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 91 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में 37, पश्चिम बंगाल में 35, कर्नाटक में 21, चंडीगढ़, झारखंड और पुड्डुचेरी में चार-चार, मेघालय में तीन, आन्ध्र प्रदेश और लद्दाख में दो-दो तथा गोवा और मणिपुर में एक-एक मामले बढ़े हैं।

इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में सबसे ज्यादा 409 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में केरल में 393, तमिलनाडु में 213 और पंजाब में 154, राजस्थान में 140, हरियाणा में 135, हिमाचल प्रदेश में 114 सहित अन्य राज्य़ों आन्ध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.