ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्‍य प्रदेश में आज मनाया जाएगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

भोपाल । मध्‍य प्रदेश में आज मंगलवार को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास पर होगा।इसमें भोपाल, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ और रायसेन जिले की लाड़ली लक्ष्मी बेटियां शामिल होंगी, जिनसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संवाद करेंगे।उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाली लाड़ली बेटियों और लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का संचालन लाड़ली बालिकाओं द्वारा किया जाएगा।जिले में लाड़ली लक्ष्मी पथ को सुसज्जित किया जाएगा।

प्रत्येक स्तर पर लाड़ली वाटिका में एक पौधा लाड़ली लक्ष्मी के नाम से लाड़ली बालिकाओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाया जाएगा। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी के साथ उनके अभिभावक भी जुड़ेंगे।प्रदेश की पहली लाड़ली अदीबा के मन में आगे पढ़ने और भविष्य में कुछ कर गुजरने की चाहत है। पारिवारिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद मन में ऊंची उड़ान की ललक है। रायसेन जिले की गौहरगंज निवासी अदीबा ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा दी है। वह ओबेदुल्लागंज के एक अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढ़ाई कर रही है। वे कहती हैं हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मेरे पिता एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। उसमें मेरा भाई भी काम करता है। दोनों जो कुछ मिलकर कमाते हैं उससे किसी तरह से घर का खर्च चल जाता है। मैं लाड़ली बेटी हूं इसलिए मेरी पढ़ाई पर होने वाले खर्च की घर वालों को कोई चिंता नहीं है। मैं पढ़ लिखकर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहती हूं। अदीबा के भाई दानिश कहते हैं कि जब वह कालेज में प्रवेश लेगी तो उसकी फीस की हमें अब चिंता नहीं है क्योंकि इस खर्च भी शिवराज सरकार उठाएगी। भविष्य में उसके निकाह को लेकर भी परिवार निश्चिंत है।

 

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.