ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विधुत के साथ समीक्षात्मक बैठक की

अरवल। जिलाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में बिजली विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कार्यपालक अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि नगर परिषद क्षेत्र में प्रिपेड स्मार्ट मीटर लगा हुआ है तथा ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य मीटर लगा है। बिजली चोरी की काफी शिकायतें प्राप्त हो रही है। मात्र 35 प्रतिशत उपभोक्ता ही बिजली बिल भुगतान कर रहे है तथा एक करोड़ बिजली बिल बकाया चल रहा है। जिससे राजस्व घाटा हो रहा है। उपभोक्ताओं के द्वारा अधिक बिजली बिल की शिकायत प्राप्त होने के कारण शिकायतों को प्राथमिकता के आधार समाधान करने हेतु निदेशित किया। विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि कतिपय क्षेत्रों से राजस्व कम प्राप्ति के कारण संबंधित क्षेत्रों की विद्युत कनेक्शन काट दिये जाते हैं। इस बिन्दु पर जिलाधिकारी ने माह के न्यूनतम 02 शिविर कैम्प संबंधित प्रखंड कार्यालय में आयोजित किया जाय। जिसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी,जनप्रतिनिधि, मुखिया,वार्ड सदस्यों एवं संबंधित उपभोक्ताओं को दो दिन पूर्व जानकारी सुनिश्चित किया जाए। बिजली चोरी मामले में सहायक विद्युत अभियंता को विशेष टास्क फोर्स के साथ छापेमारी का विभागीय नियमानुसार करवायी सुनिश्चित करें। विधुत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विधुत विभाग कार्यालय भवन के प्रथम तल पर सुविधा काउंटर कार्यरत है। जहाँ पर विद्युत संबधी सभी प्रकार की शिकायतें दर्ज किया जा सकता है। सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाय। जिलाधिकारी द्वारा सभी कनीय अभियंताओं को सख्त निदेश दिया कि किसी भी हाल मे मोबाईल बंद नहीं रखना है। उपभोक्ताओं का कॉल रिसिव करना है। हीट वेब की तैयारी करके रखना है। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग के साथ सभी कनीय अभियंता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.