ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एनसीपी कार्य समिति ने इस्तीफा नामूंजर किया, पवार से दो-तीन दिन का समय मांगा 

मुंबई । राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार द्वारा इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को एनसीपी कार्यालय में पार्टी के कार्य समिति की बैठक की गई। बैठक में पवार के उत्तराधिकारी पर फैसला होना था, लेकिन बैठक में शरद पवार के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया गया। इसके बाद शरद पवार ने खुद इस्तीफा वापस लेने के फैसले पर दो-तीन दिन का समय मांगा हैं। इसके पहले बैठक में एनसीपी की कोर कमेटी ने पार्टी प्रमुख शरद पवार से पार्टी का नेतृत्व जारी रखने का अनुरोध कर एक प्रस्ताव पारित किया है।  दरअसल, शुरू से ही पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित आम कार्यकर्ता शरद पवार से अपना इस्तीफा वापस लेने का आग्रह कर रहे हैं। लेकिन पवार ने स्पष्ट रूप से इस्तीफा वापस लेने से इनकार किया है। पार्टी की बैठक खत्म होने के बाद एनसीपी के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पवार जी ने 2 मई को अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। जिसके बाद पटेल ने कहा कि मेरे सहित कई नेताओं ने पवार साहब से मुलाकात कर लगातार अपने फैसले पर पुनर्विचार कaaरने का अनुरोध किया। क्योंकि इस समय देश और पार्टी को उनकी जरूरत है। न केवल एनसीपी नेताओं ने बल्कि पार्टी के अन्य नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी उनसे पार्टी प्रमुख बने रहने का अनुरोध किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पवार साहब ने हमें बिना बताए फैसला ले लिया।  पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की सभी मांगों पर विचार कर हम सभी ने आज बैठक की और समिति ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है।  समिति सर्वसम्मति से इस्तीफे को खारिज करती है और हम उनसे पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहने का अनुरोध करते हैं।
दरअसल पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए शरद पवार ने 18 सदस्यीय समिति का गठन किया था, इस समिति में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, पीसी चाको, नरहरि जिरवाल, अजीत पवार, सुप्रिया सुले, जंयत पाटिल, छगन भुजबल, दिलीप वलसे-पाटिल, अनिल देशमुख, राजेश टोपे, जितेंद्र आव्हाड, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, जयदेव गायकवाड़ और पार्टी के फ्रंटल सेल के प्रमुख शामिल हैं। मुंबई में पार्टी कार्यालय के बाहर राकांपा कार्यकर्ताओं ने राकांपा प्रमुख शरद पवार के समर्थन में नारेबाजी की। पवार द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश के बाद एनसीपी में हंगामा मचा हुआ है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.