ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इस बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी में हुई छंटनी

देश में और दुनिया में कई कंपनियों में छंटनी हो रही है. वहीं विश्व में मंदी का माहौल बना हुआ है. इस बीच भारत में भी कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को निकाल रही है. इसमें अब एक और कंपनी का नाम शामिल हो गया है. अब एक बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. इस कंपनी की ओर से अपने 15 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है. इसके पीछे कटौती और मुनाफे का कारण बताया गया है.

छंटनी

दरअसल, अब जिस कंपनी की ओर से छंटनी की गई है, उसका नाम मीशो है. ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने लागत में कटौती और मुनाफा हासिल करने के लिए 251 कर्मचारियों की छंटनी की है. मीशो के संस्थापक और सीईओ विदित आत्रे ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इस फैसले के बारे में बताया. इसके कारण जिन लोगों की नौकरी चली गई, उनको निराशा भी उठानी पड़ी है.

अतिरिक्त भुगतान मिलेगा

अपने मेल में विदित ने कहा कि सभी प्रभावित कर्मचारियों को नोटिस अवधि के साथ ही एक महीने का अतिरिक्त भुगतान मिलेगा. इसके अलावा उन्हें ईसॉप्स का लाभ भी मिलेगा. ईसॉप्स के तहत कंपनियां अपने कर्मचारियों को कुछ शेयर देती हैं. इससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलने वाली है.

चुनौतियां बढ़ीं

आत्रे ने एक आंतरिक ईमेल में कहा, ”हम मीशो के कर्मचारियों की संख्या में 15 प्रतिशत की कमी कर रहे हैं, जिससे 251 कर्मचारी प्रभावित होंगे.” उन्होंने कहा कि कंपनी ने 2020 से 2022 तक 10 गुना वृद्धि की, हालांकि बीते दिनों चुनौतियां तेजी से बढ़ी हैं. कंपनी लागत को काबू में रखने पर खासतौर से जोर दे रही है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.