ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मीडिया से बात करते हुए दीपक जोशी के आंसू छलके, कहा-भाजपा में सफर खत्‍म

 देवास ।  भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने आखिरकार सारी आशंकाओं और सवालों पर चुप्पी तोड़ दी। जोशी ने स्पष्ट कर दिया कि अब भाजपा में उनका सफर खत्म हो गया है। शनिवार सुबह जल्दी ही देवास से कुछ समर्थकों के साथ निकलकर भोपाल में कमलनाथ के घर जाएंगे। जोशी ने देवास सिविल लाइन स्थित अपने घर पर पत्रकार वार्ता बुलाई और आगे की यात्रा की जानकारी देने के साथ ही भाजपा में हुई उपेक्षा पर खुलकर बात की। इस दौरान उनकी आंखे भीगी रहीं। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने अपनी और अपने स्व. पिता पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के प्रति सत्ता और संगठन द्वारा घोर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस में शामिल होने के फैसले पर अंतिम मुहर लगा दी। भाजपा के कई नेताओं की ओर से लगातार जारी मान मनौव्वल के बाद भी जोशी ने साफ कर दिया कि अब वे पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा कि 6 मई को कांग्रेस में शामिल होने के फैसले पर वे अडिग हैं। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए जोशी ने स्थानीय संगठन से लेकर प्रदेश नेतृत्व और मुख्यमंत्री को भी आड़े हाथ लिया। पत्रकार वार्ता के दौरान बात करते हुए दीपक जोशी की आंखें भीगी रहीं। इस दौरान उन्होंने लगातार सवालों के जवाब बेबाकी से दिए, लेकिन उनके आंसू छलकते रहे। जोशी ने कहा कि पिता जी ने सुचिता की राजनीति की, लेकिन अब भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है।

पार्टी कहेगी तो लड़ेंगे शिवराज के सामने

जोशी ने सवालों के जवाबों में कहा कि वे किसी पद या टिकट के लिए कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन कांग्रेस पार्टी कहेगी, तो शिवराजसिंह चौहान के सामने चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस इस बार दम दिखाएगी।

घर पर मौजूद थे कई समर्थक

पत्रकार वार्ता के दौरान दीपक जोशी के घर भाजपा के कई नेता व पदाधिकारियों के साथ उनके समर्थक मौजूद थे। इस दौरान भाजपा के वर्तमान मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, प्रवीण श्रीवास्तव, संजीव आचार्य, पवन चंदाना सहित कई भाजपाई चेहरे दिखाई दिए। जोशी ने इस दौरान कहा कि वे अपने कुछ समर्थकों के साथ भोपाल जाएंगे। हालांकि उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि उनके साथ कितने कार्यकर्ता जाने वाले हैं। उन्होंने उदयनगर, केलोद, सतवास, कांटाफोड़ क्षेत्रों के पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुए व्यवहार को भी गलत बताया।

करोड़ों के भ्रष्टाचार पर नहीं हुई कार्रवाई

जोशी ने सतवास, कांटाफोड़, लोहारदा नगर पंचायतों के पीएम आवास मामले में घोटाले की ओर इशारा करते हुए सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा भ्रष्टाचार का मामला उठाने के बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होना शंका पैदा करता है। जोशी ने हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र और बागली क्षेत्र के अन्य मामलों को लेकर भी सवाल उठाए। करीब एक घंटा उन्होंने लगातार पत्रकारों से चर्चा की और सवालों का जवाब दिया।

भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं, जोशी के बाद अगला कौन

इधर देवास भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी के पार्टी छोड़ने के निर्णय के बाद अन्य नेताओं के भी इस बारे में सोचने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। राजनीतिक गलियारों में पार्टी के कुछ पुराने नेताओं के नामाें को लेकर खासी चर्चाएं हो रही हैं। इन दिनों फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की पोस्ट भी चर्चा का विषय बनी हुई है। लगातार पार्टी के अंदर आ रहे असंतोष के कारण आने वाले चुनावों में भाजपा को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.