ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजस्थान बोर्ड 8वीं के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, जल्द ही नतीजे होंगे जारी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए जल्द ही नतीजे जारी करने जा रहा है।सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं के छात्र-छात्राओं के नतीजे कल 07 मई, 2023 को या फिर 08 मई, 2023 को रिजल्ट घोषित किए जा सकते हैं। स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स इस बात का पूरा ध्यान रखें कि राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 की डेट के संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट ने कोई सूचना जारी नहीं की है। इसलिए छात्र-छात्राओं को पोर्टल rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करना चाहिए।राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 8 बोर्ड 2023 की परीक्षा 21 मार्च 2023 से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की थी। आठवीं की परीक्षाएं राज्य के 9500 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थीं। नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैंं।

रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।अब दिखाई देने वाले होमपेज पर, आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें। एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। अपना रोल नंबर डालें। अब विवरण जमा करें और आरबीएसई परिणाम देखें, रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें ।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.