ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यातायात को सुगम बनाने, जाम से मुक्ति हेतु सारण जिले के सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लावें- जिलाधिकारी

सारण, छपरा।  जिलाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में जिले में चल रहे विकासात्मक कार्यो की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गयी। बैठक में विभिन्न कार्य एजेंसीयों को आपस में समन्वय स्थापित कर तेजी से कार्यों को सम्पादित करने का निदेश दिया गया। नमामि गंगे, अमृत जल योजना, गैस पाइप लाइन बिछाने वाले एजेन्सियों को अपने-अपने एजेंसी के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी एक दूसरे को देने के साथ आपसी समन्वय के साथ कार्य पूर्ण करने को कहा गया। ताकि लक्षित कार्य में अनाआवश्यक विलंब एवं नुकसान ना हो। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को लंबित भुगतान हेतु लगातार विशेष कैम्प का आयोजन संबंधित क्षेत्र में करने को कहा गया। सभी कार्य एजेंसी को अपने विभाग की सबसे अधिक अतिक्रमण वाले स्थल को चिन्हित कर नाम भेजने को कहा गया। ताकि वहाँ प्रमुखता से अतिक्रमण हटवाया जा सके ताकि आम जनों को जाम से मुक्ति मिल सके। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। जल्द ही पुनः सभी कार्य विभागों के बीच समन्वय हेतु बैठक बुलाकर दिये गये निदेश की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रियंका रानी, अपर समाहर्त्ता डॉ गगन, सभी कार्य विभाग के अभियंतागण एवं कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.