ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को जाएंगे ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय शांतिवन

पचास एकड़ में बनने वाले मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल निर्माण की नींव रखेंगे पीएम

आबू रोड/राजस्थान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन आबू रोड जाएंगे । यहां विशाल डायमंड हाल में सभा को संबोधित करने के साथ संस्थान द्वारा 50 एकड़ में बनने वाले मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सीनियर सिटीजन होम के सेकंड फेज और नर्सिंग कॉलेज के एक्सटेंशन की नींव रखेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री दोपहर 3.15 बजे से 4.15 बजे तक शांतिवन में रहेंगे।
संस्थान के कार्यकारी सचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने बताया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदीजी का पहली बार संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में आगमन हो रहा है। इसे लेकर भाई-बहनों में हर्ष का माहौल है। साथ ही पीएम के आगमन को लेकर शांतिवन में तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल डायमंड हॉल को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। इस दौरान पीएम संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। कार्यकारी सचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने बताया कि पीएम मोदी के आगमन को लेकर शांतिवन में साज-सज्जा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है। जोर-शोर से तैयारियां जारी हैं। साथ ही प्रशासन के साथ सुरक्षा- व्यवस्था को लेकर मंथन का दौर जारी है। अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी है। पीएम के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहेंगे और पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। इसे लेकर एसपीजी के मार्गदर्शन में सुरक्षा की दृष्टि से एक-एक चीज को बारीकी से परखा जा रहा है। जिला कलक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ, आबू रोड एसडीएम से लेकर अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की मानिटरिंग कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री 10 मई को शांतिवन के डॉयमंड हॉल से मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास करेंगे। पचास एकड़ के विशाल परिसर में यह हॉस्पिटल दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसकी क्षमता 250 बैड की रहेगी। माउंट आबू स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. प्रताप मिड्ढा ने बताया कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए ब्रह्माकुमारीज की ओर से 50 एकड़ में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय जरूरतमंद लोगों को सहज ही इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। अभी तक यह व्यवस्था केवल बड़े शहरों में ही है। सबसे अहम बात हॉस्पिटल में तन के साथ मन का इलाज भी किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से मेडिटेशन रूम बनाए जाएंगे ताकि दवा और दुआ दोनों के समन्वय से लोग जल्दी स्वस्थ हो सकें। हॉस्पिटल में आधुनिक उपकरणों के साथ विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. मिड्ढा ने बताया कि हॉस्पिटल निर्माण के साथ नर्सिंग कॉलेज का भी विस्तार किया जा रहा है। इससे पहले से ज्यादा सुविधाएं मरीजों को मिल सकेंगी।
हॉस्पिटल में मुख्य रूप से न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी की विशेष यूनिट शुरू की जाएगी। इसमें जाने-माने विषय विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी, पैलिएटिव केयर और जेरिएट्रिक केयर (वरिष्ठ नागरिक गृह) की भी सुविधा रहेगी। साथ ही तीसरे साल में हॉस्पिटल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजिस्ट के इलाज की सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.