ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की आड में ‘पी.एफ्.आई.’ को बचाने का कांग्रेसी षड्यंत्र ?’

बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग करनेवाले कांग्रेस के विरुद्ध 100 करोड की मानहानि का नोटिस ! विनोद बंसल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, विहिंप कर्नाटक कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में ‘बजरंग दल’ की तुलना ‘पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (PFI) के साथ कर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का आश्वासन दिया है । इससे बजरंग दल की बदनामी हुई है; इसलिए बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के चंडीगढ प्रभाग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कानूनी नोटिस भेजकर 100 करोड 10 लाख रुपए की मानहानि का दावा किया है । ‘विश्व हिन्दू परिषद’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. विनोद बंसल ने यह जानकारी दी । हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित ‘बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की आड में ‘पी.एफ्.आई’. को बचाने का कांग्रेसी षड्यंत्र ?’ इस विषय पर आयोजित ऑनलाइन विशेष संवाद में वे बोल रहे थे । बंसल ने आगे कहा कि, कांग्रेस आतंकवादियों को बचाने के लिए हिन्दुओं को कलंकित करने का निरंतर प्रयास करती आई है । बजरंग दल का राष्ट्रकार्य अविरत जारी ही है । कोरोनाकाल में, साथ ही विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के समय में बजरंद दल ने सेवाकार्य किया है । कांग्रेस यदि बजरंग दल पर दोष मढकर जिहादी संगठन पी.एफ्.आई. को बचाने का प्रयास कर रही हो, तो वो कभी सफल नहीं होंगे । भारत की जनता तथा बजरंगबली के भक्त कांग्रेस को अच्छा पाठ पढाए बिना नहीं रहेंगे । कर्नाटक उच्च न्यायालय की अधिवक्ता शुभा नाईक ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस ने भले ही बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की हो; परंतु किसी भी राज्य को किसी भी संगठन पर प्रतिबंध लगाने का कानूनी अधिकार नहीं होता । कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में पी.एफ्.आई. (PFI) पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कही है; परंतु जहां केंद्र सरकार ने पी.एफ्.आई.(PFI) पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया हो, तो ऐसे में कांग्रेस उस पर और कैसा प्रतिबंध लगाने जा रही है ? कांग्रेस मुसलमानों की वोटबैंक की राजनीति के लिए यह सब कर रही है । ‘हिन्दू जनजागृति समिति के’ के प्रवक्ता श्री. नरेंद्र सुर्वे ने किहा कि बजरंग दल तथा पी.एफ्.आई. की तुलना ही नहीं हो सकती; क्योंकि बजरंग दल एक राष्ट्रभक्त संगठन है, तो पी.एफ्.आई. एक राष्ट्रविरोधी एवं आतंकी संगठन है । हिन्दू संगठनों को बदनाम करना कांग्रेस का अभीतक का इतिहास रहा है । केवल बजरंग दल ही नहीं, अपितु कांग्रेस ने इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सनातन संस्था, हिन्दू जनजागृति समिति आदि अनेक हिन्दू संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया है; परंतु जिहादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कुछ भी नहीं किया है । अब हिन्दू समाज जागृत हो रहा है तथा वह सभी हिन्दू संगठनों के साथ खडा होनेवाला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.