ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ का व्हाट्सएप स्टेटस लगाना दलित युवक को पड़ा भारी

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के उदय मंदिर थाना क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ मारपीट कर उसे गला काट देने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दलित युवक ने द केरला स्टोरी फिल्म का व्हाट्सएप स्टेटस लगाया और उस पर लिखा था कि यह फिल्म बहुत अच्छी है और हर लड़की को यह फिल्म देखनी चाहिए, ताकि वह धर्मांतरण की साजिश का शिकार न हो। इसके बाद तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर डाली।दलित युवक अभिषेक का आरोप है, आरोपी युवकों ने उस पर मजहब को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए गला काटने की धमकी तक दे डाली। फिलहाल, उदय मंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है। दरअसल, जोधपुर के उदय मंदिर थाना क्षेत्र के कर्नल साहब की हवेली क्षेत्र में रहने वाले युवक अभिषेक ने द केरल स्टोरी फिल्म देखी और उसे यह फिल्म बेहद पसंद आई, जिसके बाद उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर इस फिल्म का पोस्टर लगाते हुए युवतियों और अन्य लोगों को एक संदेश लिखा, जिससे कुछ युवक नाराज हो गए और उन्होंने उसकी पिटाई कर डाली।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.