ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निवेशकों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली आठ कंपनियों को नोटिस

दुर्ग। निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में जिला प्रशासन द्वारा चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई में फिर तेजी लाई जा रही है। इस कड़ी में प्रशासन ने आठ चिटफंड कंपनियों को नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए जिला दण्डाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने कहा है। सुनवाई की तिथि 18 मई निर्धारित है।जिले में छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के अंतर्गत आरोपी कंपनी की संपत्ति को कुर्क किए जाने के लिए कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी न्यायालय द्वारा की जा रही है। जिसकी सुनवाई तिथि 18 मई को नियत की गई है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आरोपित कंपनी संस्कार धानी इंफ्रा हाउसिंग लिमिटेड भिलाई, आरोग्य धनवर्षा डेवलपर्स अलाईड लिमिटेड रजिस्टर्ड आफिस 14/2 विक्रम मार्ग अपोजिट एसएस हास्पिटल फ्रीगंज उज्जैन मध्यप्रदेश, सनराईस क्रेडिट को आपरेटिव सोसायटी लिमिटेड कसारीडीह दुर्ग, अर्थतत्व क्रेडिट को आपरेटिव सोसायटी लिमिटेड रायपुर, आस्था डेव्लपर्स एण्ड कालोनाईजर्स रूंगटा कालेज कुरूद भिलाई,एचबीएन डेयरीस एण्ड एलाईड लिमिटेड नई दिल्ली और साई प्रसाद प्रापर्टीज डेव्हलपमेंट लिमिटेड पणजी गोवा के डायरेक्टर को उक्त तिथि को अपरान्ह 1.30 बजे न्यायालय कलेक्टर दुर्ग में समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने कोो कहा है। नियत समयावधि में उपस्थित नहीं होने पर बाद में कोई विचार नहीं किया जाएगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.