ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वेलेंटाइन वीक में जी 5 ने किया रोमांटिक सीरीज के दूसरे सीजन का एलान

वेलेंटाइन वीक में जी5 ने अपनी रोमांटिक वेब सीरीज नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड के दूसरे सीजन का एलान किया है। पहले सीजन में नकुल मेहता और अन्या सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। अब दूसरे सीजन में करण वाही और सारा जेन डायस ने इन दोनों को ज्वाइन किया है।

नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड का पहला सीजन 2020 में आया था, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। यह सीरीज सुमृत शाही की इसी नाम की किताब का रूपांतरण है। इसकी कहानी दो बेस्ट फ्रेंड्स के इर्द-गिर्द घूमती है। नकुल ने सीरीज में सुमेर और अन्या ने तानी का किरदार निभाया था, जो एक दूसरे के लिए कॉम्प्लिकेटेड फीलिंग्स से गुज़र रहे हैं।

करण वाही नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड 2 में करण सक्सेना की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे और सारा जेन डायस लावण्या की भूमिका में नजर आएंगी, जिसका लंदन में एक बड़ा फिल्म प्रोडक्शन हाउस है। जैसे ही ये दो नए पात्र सुमेर और तानी के जीवन में शामिल होते हैं, उनकी एंट्री जटिलताओं, ड्रामा, नई भावनाओं और नए संबंधों को जन्म देती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.