ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेटे ने रिश्वत ली, मुखिया का छिन गया राज-पाट, जारी हुआ मुखिया का गिरफ्तारी वारंट

दरभंगा। नल-जल योजना में घूस लेते धराया था राहुल, जेल में है बंद जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड की बेर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के बेटे राहुल कुमार पासवान काे मुखिया मां की सहमति से नल जल याेजना में वार्ड सचिव याेगेंद्र नारायण चाैधरी से 20 हजार रुपए रिश्वत लेते निगरानी विभाग के हत्थे पकड़ा जाना काफी महंगा पड़ा। एक ताे राहुल 31 जनवरी से मुजफ्फरपुर जेल में है। वहीं जिला पदाधिकारी राजीव राैशन ने उनकी मुखिया मां से पंचायत से संबंधित सारे अधिकार छीन लिए। क्योंंकि निगरानी ब्यूराे ने मुखिया के लिए गिरफ्तारी का आदेश कुशेश्वरस्थान थाना काे दिया है। आराेपी बनाए जाने के बाद से मुखिया 3 मार्च से फरार हैं। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी की रिपाेर्ट के आलाेक में जिल पदाधिकारी राजीव राैशन ने 8 मार्च काे जारी आदेश में कहा है कि मुखिया सुनीता देवी बिना सूचना के 3 मार्च से अनुपस्थित हैॅ। जिस कारण पंचायत का विकासात्मक कार्य प्रभावित हाे रहे हैं। बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 17 /2/ख में प्रावधानित है कि उप मुखिया मुखिया की अनुपस्थिति में मुखिया की सभी शक्तियाें का प्रयाेग, सभी कार्याें का निष्पादन एवं सभी कर्तव्यों का निर्वहन करेगा। लेकिन जैसे ही मुखिया उपस्थित हाे जाए वह अपने अधिकारों काे स्वत: ग्रहण कर लेगा। बिहार पंचायती राज अधिनियम के तहत बेरी पंचायत की मुखिया सुनीता देवी की सभी शक्तियाें का उपयाेग उपमुखिया करेंगे।मालूम हाे कि मुखिया सुनीता देवी के बेटे राहुल कुमार पासवान को 31 जनवरी काे निगरानी की टीम ने पंचायत सरकार भवन में 20000 रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेर पंचायत अन्तर्गत वार्ड नंबर 1 के वार्ड सचिव योगेन्द्र नारायण चौधरी ने नल जल योजना की राशि निकासी के लिए मुखिया सुनीता देवी से संपर्क किया तो राहुल ने 20000 रुपए की मांग की। इस बाबत चौधरी ने निगरानी विभाग के डीएसपी विमलेंदु गुलशन को इसकी लिखित शिकायत की। इस आलोक में डीएसपी गुलशन ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर बेर पंचायत सरकार भवन पर जाल बिछा दिया। जैसे ही वार्ड सचिव योगेंद्र नारायण चौधरी ने अपनी मां सुनीता देवी का काम काज देख रहे राहुल कुमार पासवान को बीस हजार रुपए घूस दिए निगरानी ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले कर चले गए।जिला पदाधिकारी की ओर से 8 मार्च काे जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूराे पटना के एसपी ने अपने पत्रांक 348/अप शा दिनांक 6 फरवरी 2023 काे राहुल के अलावा मुखिया सुनीता देवी के खिलाफ भी निगरानी थाने में कांड संख्या 5/23 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई थी। निगरानी ने कुशेश्वरस्थान थाने काे मुखिया काे गिरफ्तार करने का आदेश दिया। तब से वह फरार चल रही थीं। वित्तीय सहित सारे अधिकार छीनने से पहले जिला पदाधिकारी ने मुखिया से लगातार अनुपस्थित रहने व पंचायत का विकास कार्य अवरूद्ध रहने काे लेकर स्पष्टीकरण पूछा था। जवाब नहीं मिलने पर डीएम ने यह कार्रवाई की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.